• Fri. Dec 5th, 2025

रमन अरोड़ा के समधी के ऑफिस में विजीलैंस की रेड, साड़ी व्यवसायी भी जांच के घेरे में

जालंधर  26 मई 2025: विजीलैंस ने रविवार को भी विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में रेड की। हालांकि राजू मदान नहीं मिला लेकिन विजीलैंस की टीम अपनी सारी जांच करके वापस लौटी। इससे पहले भी राजू मदान के घर विजीलैंस रेड कर चुकी है लेकिन रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद वह फरार है। आढ़ती महेश मखीजा भी अंडरग्राऊंड है। जांच में साड़ी कारोबारी का नाम भी सामने आया है जो विधायक के लिए लोगों से सैटिंग के पैसे पकड़ता था। फिलहाल विजीलैंस उसकी भूमिका भी जल्द खंगाल सकती है।

ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क पर भी विजीलैंस की पैनी नजर|
शहर का एक नामी ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क जोकि पिछले 9 सालों से एक ही सीट पर विराजमान है, उसके विधायक के साथ काफी अच्छे संबंधों के बारे भी विजीलैंस को पता चला है। मंत्रियों एवं विधायकों के साथ अच्छे संबंध होने के चलते उक्त रजिस्ट्री क्लर्क अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप सरकार में भी यही तैनात है। उक्त क्लर्क पर पहले एक विजीलैंस ने केस दर्ज किया हुआ है, लेकिन सैटिंग के बल पर उक्त केस भी रफा-दफा करवा लिया गया था। विजीलैंस को पता चला है कि उक्त तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य अधिकारियों की मिलीभुगत से कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। विजीलैंस इन सभी प्रॉपर्टियों की सारी जांच पुख्ता करने में लगी है, ताकि रिकॉर्ड के मुताबिक बाकी लोगों को भी जांच के घेरे में लाया जा सके। उक्त क्लर्क के बारे यह भी चर्चा है कि उसने अपनी पोस्टिंग के चक्कर में प्रमोशन तक को दरकिनार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *