• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, कई शहरों को मिलेगा फायदा

जालंधर 22 अगस्त 2025 : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू की मांग पर रेलवे ने आज दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट पर स्टापेज का आदेश जारी कर दिया। अब जालंधर कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन रुकेगी। रिंकू ने बताया कि इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने के लिए मांग पत्र सौंपा था।

बता दें कि लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उन्हें दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन का सीधा लाभ मिले। अब श्रद्धालुओं की यह मांग भी पूरी कर दी गई है। रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र संख्या 701 के अनुसार गाड़ी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51  बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। इस फैसले से न केवल जालंधर बल्कि आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *