• Mon. Feb 23rd, 2026

पठानकोट चौक पर हंगामा, IPS के सामने निहंग सिंह ने लहराई कृपाण

जालंधर 23 फरवरी 2026 : पठानकोट चौक पर रविवार दोपहर एक मामूली झगड़े के बाद पहुंची पुलिस के सामने ही निहंग सिंह ने कृपाण निकाल ली। जब निहंग सिंह ने कृपाण निकाली तो उस समय आईपीएस ऑफिस एवं एएसपी नॉर्थ अशोक मीना भी मौजूद थे लेकिन पुलिस टीम निहंग सिंह को पकड़ नहीं सकी।

इस सारे घटनाक्रम की राहगीर ने वीडियो भी बनाई। सूत्रों की माने तो कुछ प्रवासी लोगों द्वारा एक पंजाबी युवक से मारपीट की गई थी जिसके चलते निहंग सिंह भी वहां आ गए। मारपीट की सूचना मिलने पर थाना आठ की पुलिस और एएसपी नॉर्थ अशोक मीना भी अपने गनमैन के साथ मौजूद थे लेकिन इसी दौरान एक निहंग सिंह ने कृपाण निकाल ली और गाली गलौच करने लगा।

हालांकि एक पुलिस कर्मी उसे समझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन निहंग सिंह पुलिस टीम की तरफ लगातार कृपाण कर रहा था। निहंग सिंह के साथी ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान वीडियो में पुलिस की तरफ से डंडे निकालने की बात कही गई जिसके बाद वीडियो बंद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो पुलिस निहंग सिंहों को थाने ले जाने की बात कर रही थी लेकिन निहंग सिंह अपनी बाइक पर बैठ कर ही थाने जाने की जिद में अड़े थे जिसके चलते विवाद हुआ। हालांकि लोगों ने बताया कि निहंग सिंह अपनी बाइक पर चले गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनका अपनी गाड़ी से पीछा भी किया लेकिन वह चले गए थे। इस बारे जब ए.एस.पी. नॉर्थ अशोक मीना से बात की तो उन्होंने कहा कि मामूली विवाद था जो उसी वक्त खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *