• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे हरियाणा का दौरा, टीबी से निपटने के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे

चंडीगढ़, 7 दिसंबर 2024 : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज हरियाणा दौरे पर आएंगे। पंचकूला में वह तपेदिक (टीबी) की पहचान और मृत्यु दर को कम करने के लिए 100 दिनों के व्यापक अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहेंगी। यह अभियान 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *