• Wed. Feb 4th, 2026

Transfer of Judges: हरियाणा के 10 जिलों में जजों के तबादले, अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ 03 फरवरी 2026 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर हरियाणा के 10 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया को रोहतक, अंबाला से कंचन माही को कैथल, करनाल से डॉ. गगनदीप कौर, झज्जर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव को पदोन्नति के बाद झज्जर में ही तैनात किया है।

इसके अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार डॉ. दयानंद भारद्वाज को जगाधरी, वीरेंद्र मलिक को गुरुग्राम से अंबाला, चंडीगढ़ से संजय संधीर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचकूला नियुक्त किया है। साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा को हिसार, शिफा करन सिंह को जींद और सविता कुमारी को करनाल में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *