• Wed. Feb 4th, 2026

ट्रेनों की देरी का सिलसिला जारी: स्वर्ण शताब्दी सहित कई ट्रेने घंटों लेट

जालंधर 03 फरवरी 2026 : धुंध में कमी होने के बावजूद ट्रेनों की देरी के क्रम से राहत मिलने का नाम नहीं ले रही, जहां एक तरफ लंबे रूटों की ट्रेनें घंटों की देरी का शिकार हो रही है वहीं धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनें भी यात्रियों को लंबा इंतजार करवा रही है। नई दिल्ली अप-डाऊन करने वाले महत्वपूर्ण ट्रेनों की देरी का सिलसिला भी जारी है, वहीं वैष्णो देवी जाने वाली विभिन्न ट्रेनों ने 4 घंटे तक का इंतजार करवाया जोकि यात्रियों के लिए दिक्कतों का कारण बनता हुआ नजर आया।

इसी क्रम में नई दिल्ली से आने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 अपने निर्धारित समय दोपहर 12.06 से 1 घंटे लेट रहते हुए 1 बजे के बाद सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 22487 लगभग 25 मिनट की देरी के साथ जालंधर कैंट पहुंची। अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रैस 14680 सुबह 7.20 से 2 घंटे लेट रहते हुए साढ़े 9 बजे सिटी स्टेशन पर आई।

अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 बजे से 5 घंटे लेट रहते हुए दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची। वैष्णो देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस सुबह साढ़े 10 से 4 घंटे लेट से अधिक लेट रहते हुए दोपहर 3 बजे के करीब कैंट स्टेशन पर पहुंची। बेगमपुरा एक्सप्रैस 12237 सवा घंटे की देरी के साथ सुबह सवा 8 बजे कैंट पहुंची। मोर ध्वज एक्सप्रैस आधा घंटा देरी से पहुंची। सरयू-यमुना एक्सप्रैस डेढ़ घंटे की देरी के साथ पौने 5 बजे सिटी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *