• Fri. Dec 5th, 2025

अस्पताल में सेवाओं का समय बदला, लोगों से ध्यान देने की अपील

चंडीगढ़ 17 मई 2025 स्वास्थ्य विभाग ने गर्मियों के चलते अस्पतालों के समय में बदलाव किया है। इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर 32 और साउथ कैंपस, सेक्टर 48 शामिल हैं। 16 मई से 23 जुलाई तक सेक्टर-32 में सुबह 7 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन, ओ.पी.डी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

इसी प्रकार ब्लड कलेक्शन केन्द्र का समय प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जी.एम.सी.एच.-48 में ओ.पी.डी. का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक, ब्लड कलेक्शन सेंटर प्रातः 9 से 11 बजे तक रहेगा। आपातकालीन स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *