• Thu. Feb 19th, 2026

जालंधर Main Chowk मार्ग पर आने वाले रहें सतर्क, हो सकती है मुश्किलें

जालंधर 18 फरवरी 2026 : जालंधरवासियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अगर आप भी शहर के मेन चौक की तरफ आ रहे हैं तो रास्ता बदल लें क्योंकि श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस दौरान लोगों को सुबह से ही भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में आज जीएसटी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, आढ़ती एसोसिएशन द्वारा पूरी सड़क पर टैंट लगाकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है, जिससे मेन चौक तरफ टू व्हीलर, थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर को आने जाने में मनाही की गई है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *