• Sun. Feb 1st, 2026

हरियाणा के ये मंत्री फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, बाएं पैर के घुटने का ऑपरेशन आज

हरियाणा 15 दिसंबर 2025 : हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके बाएं पैर के घुटने में दर्द है तथा वह पिछले कुछ दिनों से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आज दोपहर को ऑपरेशन किया जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *