पंजाब 17 अप्रैल 2025 : 66 के.वी. सर्जिकल सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. विदेश संचार, कनाल, बस्ती पीरदाद फीडरों की बिजली सप्लाई 17 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते उक्त फीडरों के अन्तर्गत आते हरबंस नगर, जे.पी. नगर, विरदी कालोनी, अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, दिलबाग नगर, बस्ती दानिशमंदां, शेर सिंह कालोनी, न्यू रसीला नगर, सन सिटी, पारस एस्टेट, नाहला पिंड, रोज गार्डन व आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
नूरमहल (शर्मा) : सहायक कार्यकारी इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. नूरमहल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को आवश्यक मुरम्मत के कारण 220 के.वी. सब-स्टेशन नूरमहल से चलने वाले 11 के.वी. मंडी रोड, 11 के.वी. कोट, यू.पी.एस. सुन्नड़ कलां और यू.पी.एस. डल्ला फीडरों की सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
भोगपुर (राणा): 17 अप्रैल को 132 के.वी. सब-स्टेशन भोगपुर पर आवश्यक मुरम्मत के लिए सबस्टेशन से चलने वाले सभी बाहरी फीडर जिनमें भोगपुर नं. 1., भोगपुर नं. 2, 11 के.वी. डल्ली, यू.पी.एस. पचरंगा, बुटरां, पेप्सी, मुमंदपुर आदि की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 66 के.वी. फीडर काला बकरा से चलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी इंजी. दलजीत सिंह ने प्रैस को दी।
