• Wed. Mar 11th, 2026

पंजाब में LPG सिलेंडरों के लिए मची हाहाकार! लग गईं लंबी कतारें

लुधियाना 11 मार्च 2026 :  पंजाब के औद्योगिक शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सुबह 9 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं।

बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों की ओर से एजेंसियों को पर्याप्त सिलेंडर सप्लाई नहीं मिल रही, जिससे डीलरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कंपनियां 25 दिन से पहले उपभोक्ताओं की बुकिंग स्वीकार नहीं कर रही हैं और कई मामलों में बुकिंग का कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं मिल रहा। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी लगभग ठप हो गई है, जिससे शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई होटल और ढाबे बंद हो चुके हैं, जबकि कई बंद होने की कगार पर हैं। सूत्रों के अनुसार, हालात का फायदा उठाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। जहां 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर करीब 1800 रुपये का होता है, वहीं इसे 2800 से 3000 रुपये तक ब्लैक में खरीदा जा रहा है। उधर बुकिंग से जुड़ा मैसेज न मिलने के कारण उपभोक्ता भी नाराज हैं और कई बार गैस एजेंसियों पर जाकर एजेंसी मालिकों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इससे गैस एजेंसी संचालकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

विवाह शादियों के सीजन का मजा भी होने लगा किरकिरा, मुसीबत में फंसे होटल व मैरिज पैलसों के संचालक 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा बंद की गई कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई के कारण जिन घरों में बेटे-बेटियों के विवाह शादियों की शहनाई बजने को है उन परिवारों द्वारा रखे गए समारोह का मजा भी किरकिरा पड़ गया है l क्योंकि बाजार में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण फंक्शनो के ऑर्गेनाइजर और हलवाई घर में आने वाले बारातियों और मेहमानों को लज़ीज़ पकवान परोसने में अपनी बेबसी दिखा रहे हैं ऐसे में आने वाले दिनों में शहर में होने वाली विवाह-शादियों के बड़े फंक्शन के दौरान गैस सिलेंडरो की सप्लाई नहीं मिलने की संभावनाओं को देखते हुए होटल और मैरिज पैलसों के संचालक मुसीबतो में फंस गए हैं l

औद्योगिक नगर की 80 फ़ीसदी इंडस्ट्री का कारोबार पड़ा ठप्प
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने के कारण औद्योगिक नगर की 80 फ़ीसदी से अधिक इंडस्ट्री का कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गया है हालत यह बने हुए हैं कि इंडस्ट्रीज घरानों के मालिकों को बाजार में से गैस की सप्लाई नहीं मिलने के कारण अधिकतर  फैक्ट्रियों और औद्योगिक घरानों के मुख्य एंट्री गेट पर ताले लगने की नौबत खड़ी हो गई है l तो वही कई इंडस्टर्ययों के मालिक गैस पर चल रही अपनी मशीनों को डीजल पर कन्वर्ट करने का विकल्प तलाशने में जुट गए हैं ताकि किसी तरह से जुगाड़ लगाकर अपना कारोबार ठप होने से बचाया जा सके वहीं कमर्शियल गैस के कारण पैदा हुए संकट से महानगर की इंडस्ट्री में बेरोजगारी के घने बादल छाने की संभावनाएं भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *