• Fri. Dec 5th, 2025

हिमाचल में भूस्खलन का खतरा, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर न करें यात्रा

30 जून 2025 : हिमाचल प्रदेश में मौसम तबाही मचा रहा है। बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं सामने आ रही है। आज भी हिमाचल में बारिश का सिलसिला जारी है। सोलन में पांच मंजिला इमारत गिर गई। मंडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग/फोरलेन पर कई स्थानों (4 मील, 7 मील, 9 मील, द्वाडा) पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की सूचना मिली है। सड़क वर्तमान में अवरुद्ध है और यात्रा के लिए असुरक्षित है। यात्रियों को कटिंडी – कटौला – बजौरा के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है। सुरक्षित रहें और अपडेट रहें।

मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण कई मुख्य व संपर्क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए। वहीं कालका-शिमला रेलमार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन होने, पेड़ व पत्थर गिरने से बंद हो गया था। कल सुबह ही चंडीगढ़-शिमला फोरलेन चक्की मोड़ के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से बंद हो गया था। कुछ समय बाद एक लेन को बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *