• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के सरकारी अस्पतालों का समय बदला, जानें नई समय सारणी

चंडीगढ़ 15 अप्रैल 2025 : पंजाब में सरकारी अस्पतालों का समय 16 अप्रैल से बदल जाएगा। नए समय के अनुसार अस्पताल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इन स्वास्थ्य संस्थानों में सभी जिला अस्पताल, उप-मंडल अस्पताल, प्राईमरी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आम आदमी क्लीनिक, आयुष्मान स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र तथा ई.एस.आई. अस्पताल शामिल हैं। यह समय 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

यहां खास तौर पर बता दें कि गर्मियों को देखते हुए हर साल अस्पतालों का समय बदला जाता है। लिहाजा अब सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले इस समय को मुख्य रखते ही घरों से निकलें। उक्त जानकारी सांझी कर दी है कि रजिस्ट्रेशन काऊंटर अस्पताल खुलने से आधा घंटा पहले खुलेंगे जबकि आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चलती रहेंगी। अस्पतालों के दफ्तरों का काम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *