• Fri. Dec 5th, 2025

सूरज की तेज़ी से बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया Heatwave अलर्ट

चंडीगढ़ 08 जून 2025 पिछले दो दिनों से शहर में गर्मी बढ़ रही है। दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सैल्सियस रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। विभाग ने 9 से 11 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ क्षेत्र में हीटवैव की चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ में पारा 41 से 43 डिग्री तक रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान 

मौसम गरज-चमक व गर्म हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। 

आगे रहेगा तापमान 

अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस 

सलाह 

दोपहर के समय तेज धूपसे बचें। पर्याप्त पानी पीते रहें। हल्के व सूती कपड़े पहनें। सिर को ढक कर ही बाहर निकलें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *