• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ में गर्मी का असर, तापमान 30° के करीब! बारिश कब होगी?

चंडीगढ़ 11 मार्च 2025 : दक्षिण और मध्य भारत में बढ़ते तापमान का असर अब चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के शहरों के मौसम पर साफ दिख रहा है। इस बार मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा अब 30 डिग्री को छूने लगा है। पंजाब और हरियाणा में गर्म होते शहरों के साथ चंडीगढ़ में भी सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री तक जा पहुंचा। सुबह से आसमान पर हलके बादल छाए थे लेकिन अधिकतम तापमान इस साल के अभी तक उच्चतम स्तर को छू गया। रातों के तापमान में अचानक तेजी से वृद्धि दर्ज हुआ और रात का न्यूनतम तापमान भी 17.4 डिग्री से नीचे नहीं जा रहा है। 

मौसम में ये बदलाव देश दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी की वजह से हुआ है। सोमवार को भुज में तापमान 42 डिग्री तक जाने के साथ मध्य भारत में विदर्भ के अलावा दक्षिण भारत में इन दिनों के गर्म मौसम के बीच से गुजरकर उत्तर भारत आ रहीं दक्षिण पूर्वी हवाओं उत्तर भारत के मौसम को गर्म कर रही हैं। इसके उलट इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के साथ या बाद में चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं कमजोर होने की वजह से दक्षिण पूर्वी हवाओं के प्रभाव को बेअसर नहीं कर पा रहीं है। 

बुधवार शाम से फिर बदलेगा मौसम 

अभी तापमान भले ही 30 डिग्री के पास पहुंचकर मौसम में गर्मी का एहसास पैदा हो रहा है लेकिन 12 मार्च यानी बुधवार के बाद शहर के मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ का 12 मार्च से सक्रिय होने वाला अगला स्पैल पहाड़ों में अच्छी बारिश और बारिश कर सकता है। मैदानी इलाकों में बुधवार शाम के बाद घने बादलों के छाने के साथ तेज हवाओं के बीच बारिश की हलकी बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *