• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में चाइना डोर का कहर, शख्स को लगे 50 टांके

पंजाब 03 फरवरी 2025 :  पंजाब में प्रशासन की सख्त हिदायतों के बावजूद लोग चाइना डोर का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं। इसके कारण कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि कई लोगों की जान चली गई है। 

ऐसा ही एक मामला खन्ना के कस्बा समराला से आ रहा है, जहां बसंत के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को खून से लथपथ हालत में समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके चेहरे पर 50 टांके लगे हैं।

घायल युवक की पहचान मोरिंडा के गांव ढोलन माजरा निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से घर लौट रहा था कि अचानक डोर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *