• Fri. Dec 5th, 2025

युवती की हो चुकी थी सगाई, आज तय होनी थी शादी की तारीख…उससे पहले ही कर दिया ये कांड

पानीपत जिले से हैरान करने का मामला सामने आया है यहां कॉलोनी में सगाई के बाद युवती अपने आशिक के साथ भाग गई। युवती की आज शादी की तारीख तय होनी थी। लेकिन उससे पहले ही वह भाग गई। युवती जाते समय अपने साथ 50 हजार रुपये भी ले गई। युवती एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला भागलपुर का रहने वाला है। वह पानीपत के बलजीत नगर में किराए पर रहता है। वह 3 बच्चों का पिता है। जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। उसकी बेटी की उम्र 20 साल है। जोकि बीते दिन घर से लापता है। बेटी की तलाश की पता चला कि उसकी बेटी को शादी की नीयत से राजा निवासी जिला चित्रकुट यूपी बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पिता ने कहा कि राजा का जीजा सुखेंद्र उसके साथ वाले कमरे में ही किराए पर रहता है। इस दौरान राजा भी यहां आता रहता था। इसी बीच उसने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। बेटी का रिश्ता तय किया हुआ है। आज शादी की डेट फाइनल करनी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *