• Mon. Feb 9th, 2026

क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाजी करते वक्त उठा तेज दर्द, क्रिकेटर की मैदान में हुई दर्दनाक मौत

मैनपुरी 09 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में रविवार को क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र विराट सिंह की अचानक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सहारा गांव निवासी सोमेंद्र सिंह का पुत्र विराट अपने साथियों के साथ मैच खेल रहा था। गेंदबाजी के दौरान उसके हाथ में तेज दर्द उठा और वह अचानक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। 

PunjabKesari

चिकित्सकों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका 
साथी खिलाड़ियों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर हृदयाघात की आशंका जताई है, हालांकि मौत के सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमाटर्म रिपोटर् के बाद ही हो सकेगी। विराट अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता दिल्ली में कार्यरत हैं और सूचना मिलने पर गांव के लिए रवाना हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *