• Fri. Dec 5th, 2025

लापता युवक का शव मिला, हालत देख परिजन हैरान

Body of a missing youth

पंजाब 16 मार्च 2025 कई दिनों से लापता युवक का गन्ने के खेतों से कंकाल मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव सरहाल मुंडी निवासी प्रवीन कुमार (32) पिछले एक महीने से अधिक समय से लापता था। इसके बाद उसका शव मिला है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बहिराम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीन कुमार के लापता होने की शिकायत उसके परिवार ने दी थी। वहीं गांव वासियों ने बताया था कि आठ महीने पहले प्रवीन की शादी हुई थी। वह दिहाड़ी करता था और नशे का आदी था। उसकी मां की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वहीं उसका शव कंकाल  गांव चक रामू नवांशहर के खेतों से मिला। पुलिस का कहना है कि वह मृतक के रिश्तेदारों को साथ लेकर वह उसका डीएनए करवाएंगे। उन्हें संदेह है कि नशे के कारण उसकी मौत हुई है।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *