• Fri. Dec 5th, 2025

बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी, परिजनों के लिए दुखद दिन

 7 सितम्बर 2024 : ताजपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। इस लड़की की कुछ महीने बाद ही शादी थी और परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। उन्होंने की सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके बेटी की डोली की जगह अर्थी उठेगी। 

जानकारी के अनुसार उक्त लड़की को अचानक सांप ने काट लिया। इसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता हो गया था और 3 महीने बाद उसकी शादी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *