पुणे 16 मार्च 2026 : पुणे शहर और इसके आसपास के क्षेत्र के बढ़ते विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पुणे महानगर क्षेत्र में 200 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क बनाने की योजना बनाई है। इस योजना में कुछ मिसिंग लिंक जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि पुणे को ट्रैफिक जाम और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
मेट्रो भवन का उद्घाटन:
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) की नई प्रशासनिक इमारत ‘मेट्रो भवन’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, नगर विकास विभाग की राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ, पुणे की महापौर मंजूषा नागपुरे, सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक योगेश टिळेकर, भीमराव तापकीर, सुनील कांबळे, हेमंत रासने, बापू पठारे, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता, पुणे विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार और महामेट्रो के प्रबंध संचालक श्रावण हर्डीकर उपस्थित थे।
