• Fri. Dec 5th, 2025

झूला झूलते लड़के के साथ भयानक हादसा, 360 डिग्री घूमने के बाद मचा हड़कंप

पंजाब 22 फरवरी 2025चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार झूले की सीट बेल्ट टूटने से एक युवक सीट से नीचे गिर गया पर झूला 360 डिग्री घूमता रहा। लड़का झूले के अंदर टकराता हुआ झूला रोकने के लिए चिल्लाता रहा पर ऑप्रेटर ने उस पर ध्यान नहीं दिया। इस हादसे में घायल युवक को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पीड़ित युवक की पहचान रायपुर खुर्द निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है, जो एक बिल्डर है। खबर मिली है कि वह अपने  चचेरे भाई अभिषेक और दोस्तों के साथ लेजर वैली घूमने आया था। वह जैसे ही झूला लेने लगा तो पहले ही राउंड में उसकी सीट बैल्ट टूट गई। झूला केबिन वाला था और विकास झूले के केबिन में गिर गया।    

वहीं अगर बेल्ट कुछ सेकंड बाद टूट जाती तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी, क्योंकि झूले की गति कुछ ही देर में कई गुना बढ़ जानी थी। विकास के भाई अभिषेक ने दावा किया कि जब झूला संचालक को पता चला कि दुर्घटना हो गई है तो वह घटनास्थल से भाग गया। इसके बाद झूले के कई कर्मचारी एकत्र हो गए और बहस करने लगे। विकास ने कहा कि कर्मचारी नशे में थे और उसका मेडिकल करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *