• Thu. Jan 29th, 2026

नए साल पर Teachers को मिल सकता है तोहफा

चंडीगढ 19 दिसंबर 2024 नए साल में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के 117 सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रिंसीपल, हैड मास्टर व मिस्ट्रैस, पी.जी.टी. और टी.जी.टी. पदों पर कार्यरत शिक्षकों को तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से दिसम्बर माह के अंत तक उपरोक्त श्रेणियों के शिक्षकों की प्रोमोशन की जा सकती है। विभाग की ओर से जारी शैड्यूल के अनुसार हैड मास्टर और मिस्ट्रैस के लिए 19 दिसम्बर को डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी (डी.पी.सी.) की बैठक हो सकती है।  42 सरकारी सैकेंडरी स्कूलों में से 15 में नियमित प्रिंसीपल नहीं है। विभाग की ओर से प्रिंसीपल पद के लिए 26 दिसम्बर को डी.पी.सी. होगी।

पी. जी. टी. और टी.जी.टी. के लिए 30 दिसम्बर को डी.पी.सी. होगी। सरकारी स्कूलों की कई यूनियन कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कार्यकारी प्रिंसीपल  और शिक्षकों की डी.पी. सी. की बैठक कर पदोन्नति करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। दो साल में कई लैक्वर बिना पदोन्नति रिटायर्ड भी हो चुके हैं। दिसम्बर माह तक दो से तीन कार्यवाहक प्रिंसीपल रिटायर्ड होने जा रहे हैं। यूनियन की मुख्य मांगों में टीचर्स के सभी कैडर की प्रोमोशन होती थी। प्रोमोशन समय पर ना होने के कारण कई टीचर्स को सरकारी स्कूलों में 30 साल से ऊपर समय हो चुका है। उन्हें अभी तक एक भी प्रोमोशन नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *