नई दिल्ली 11 मार्च 2026 : भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Tata Punch EV के Facelift वर्जन की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी शुरू
टाटा मोटर्स की ओर से पंच ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को फरवरी 2026 में औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब इसकी डिलीवरी को भी निर्माता की ओर से शुरू कर दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, रियर कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सिंगल सनरूफ को भी दिया गया है।
कितनी है रेंज
निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट को दो बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में 30 और 40 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। जिससे इसे अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 8295 किलोवाट पावर मिलेगी। इसमें रीजन मोड के साथ ही ड्राइविंग मोड्स के विकल्प भी दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को एक्स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसे BaaS के साथ 6.49 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।
