• Wed. Jan 28th, 2026

तरुण भंडारी को CM का राजनैतिक सचिव, ललित शर्मा का आभार

चंडीगढ़ 8 जनवरी 2025 : हरियाणा युवा ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव नियुक्त होने पर तरुण भंडारी को बधाई दी। ललित शर्मा ने कहा की हरियाणा के ब्राह्मण जल्दी ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल उनका आभार व्यक्त करेंगे कि उन्होंने राजनैतिक रूप से निपुण तरुण भंडारी की इस पद पर नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि तरुण भंडारी मनोहर लाल सरकार पार्ट 2 के अंदर हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी एडवाइजर रहे हैं। इसके अलावा तरुण भंडारी भाजपा की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं तथा उन्होंने कई नेताओं को कांग्रेस छुड़वाकर भाजपा ज्वाइन करने का काम किया है।  तरुण भंडारी की नई पारी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में हुई है । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजनीतिक सलाहकार के रूप में पहले ही भारतीय की नियुक्ति की हुई है। भंडारी किसी जमाने में कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे हैं तथा अशोक तंवर के अत्यंत गरीबी लोगों में से एक थे। अशोक टोरस वक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे पूर्ण सी राम तरुण भंडारी की राजनीति पूर्णतया कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध की राजनीति रही है। ललित शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तरुण भंडारी की नियुक्ति कर कर एक महत्वपूर्ण तथा संगठन शक्ति रखने वाले व्यक्ति की नियुक्ति की है। जिसका लाभ आने वाले समय में भाजपा को सत्ता में रहते मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *