• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के इस हाईवे पर जाने से पहले रखें ध्यान!

Take care before going on this highway of Punjab!

जालंधर 21 अक्टूबर 2024 : भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला ने कहा कि बलबीर सिंह राजेवाल यूनियन द्वारा 3 दिन पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को एक मांग पत्र दिया था, जिसमें मंडियों में धान की लिफ्टिंग न होने पर किसानों को डी.ए.की खाद ना मिलने संबंधित जानकारी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी ना करने के कारण किसानों को 21 अक्टूबर को नेशनल हाईवे (जालंधर-लुधियाना रोड) पर मैकडोनलज के सामने धरना देने के लिए मजबूर होने पड़ रहा है। जत्थेदार जंडियाला ने यह भी बताया कि डी. ए.पी. खाद मामले को लेकर कृषि पदाधिकारी की विजिलेंस जांच कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डी. ए.पी. खाद न मिलने से दोआबा क्षेत्र के तमाम किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *