• Fri. Dec 5th, 2025

सुनील जाखड़ के इस्तीफे पर बड़ा खुलासा, पंजाब प्रधान ने किया खुलासा

चंडीगढ़ 14 नवम्बर 2024 भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद ही अपने इस्तीफे की बात को कबूल किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी उनका इस्तीफा पार्टी हाईकमान के पास पड़ा है और वह जब चाहें उन्हें पद से हटा सकते हैं। 

सुनील जाखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रधान होने के नाते यह उनकी नाकामी है, इस लिए उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया था। जाखड़ ने यह भी कहा कि वह खुद पर फेलियर का धब्बा नहीं लगने देना चाहते। उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है पर एक भी सीट नहीं मिली।     

आपको बता दें कि लंबे समय से सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें आ रही थी। इससे पहले सुनील जाखड़ ने इसकी पुष्टि की नहीं की थी। वहीं भाजपा के कई नेता इस बात का खंडन कर रहे थे पर अब सुनील जाखड़ ने खुद इस्तीफे की बात को मान लिया है। वहीं पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए भी सुनील जाखड़ प्रचार नहीं कर रहे।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *