• Fri. Dec 5th, 2025

श्री दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर फायरिंग

पंजाब 04 दिसंबर 2024 : अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट के बाहर सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। 

पता चला हा है कि दल खालसा से जुड़े शख्स ने सुखबीर बादल पर गोली चला दी है। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी के दौरान सिंह साहिबानों द्वारा दी गई धार्मिक सजा के अनुसार सेवा के दूसरे दिन श्री दरबार साहिब पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ-साथ अन्य अकाली नेता भी अपनी सजा भुगतने के लिए पहुंच चुके है। 

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने हाथ में बरछा पकड़ रखा है और गले में तख्ती लटका रखी है। सुखबीर सिंह बादल ने सेवादारों वाली पोशाक पहनी हुई है। सुखबीर बादल ने भी कल भी यहां सेवा की थी, जिसके बाद बर्तन भी साफ किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *