• Wed. Jan 28th, 2026

हमले के बावजूद सुखबीर बादल की सेवा जारी, कड़ी सुरक्षा

श्री आनंदपुर साहिब 05 दिसंबर 2024 शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा करने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे हैं। हाल ही में सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते समय उन पर हमला हुआ था। सेवा के दौरान एक शख्स ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से हमला विफल हो गया और हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद आज सुखबीर बादल कड़ी सुरक्षा के बीच सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित किया था। सभी अपराध स्वीकार करने के बाद सुखबीर सिंह बादल को सिंह साहिबानों द्वारा धार्मिक सजा सुनाई गई। इसके मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल ने पहले 2 दिन सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सेवादारों वाली पोशाक पहनकर और हाथ में बरछा पकड़कर सेवा की। इस बीच उन्होंने गले में एक तख्ती भी पहनी हुई थी। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने बर्तन मांजने की सेवा भी की। सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा, बीबी जागीर कौर समेत कई अन्य अकाली नेताओं को भी धार्मिक सजा सुनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *