• Fri. Dec 5th, 2025

सुखबीर बादल फिर हादसे का शिकार, तस्वीरें वायरल

जालंधर 14 मार्च 2025 : जहां एक ओर जत्थेदार साहिब की नियुक्ति को लेकर खबरों का बाजार गर्म है, वहीं दूसरी ओर अब शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का कंधा उतर गया है। इस संबंध में उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

यह भी जानकारी मिली है कि सुखबीर सिंह बादल का कंधा उतरने को तकरीबन एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अब पहली बार उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके बाहों पर सपोर्ट बैग बंधा हुआ देखा जा सकता है।

बताते चलें कि सुखबीर सिंह बादल श्री सूबा सिंह बादल के घर उनकी धर्मपत्नी के निधन के मौके पर दुख सांझा करने पहुंचे थे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए लिखा कि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और मेरे भाई जैसे मित्र श्री सूबा सिंह बादल की धर्मपत्नी बीबी परमजीत कौर जी के अचानक अकाल निधन पर आज फरीदकोट में उनके घर पहुंचकर परिवार के साथ दुख सांझा किया। पूरे परिवार के लिए यह बड़ा घाटा है, वाहेगुरु जी विदा हुई आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *