14 मार्च 2026 : जालंधर में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसाार इस मामले को लेकर एक सीसीटीवी सामने आई है जिसने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में छात्रा बिना किसी रोक-टोक के स्कूल परिसर से बाहर निकलती नजर आ रही है। वहीं नियमों के अनुसार उसे तब तक बाहर जाने की अनुमति नहीं थी जब तक उसका परिवार उसे लेने न पहुंच जाए।
जानकारी के मुताबिक छात्रा कैंब्रिज स्कूल छोटी बारादरी में पढ़ती थी, लेकिन शाम के समय टेनिस खेलने के लिए कैंब्रिज स्कूल अर्बन एस्टेट फेज-2 जाया करती थी। आमतौर पर परिवार के सदस्य ही उसे वहां छोड़ने और लेने आते थे। बताया जा रहा है कि उस दिन भी वह टेनिस के लिए गई थी, लेकिन परिवार के आने से पहले ही वह स्कूल से बाहर निकल गई और आगे जाकर एक ऑटो में बैठ गई।
