• Fri. Dec 5th, 2025

नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, हाईकमान तक जुगाड़ पर लगेगा लगाम

चंडीगढ़ 22 जून 2025 : हरियाणा के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न सेवा मामलों पर विभागीय नियमों की अनदेखी कर सीधा हाईकमान तक जुगाड़ लगा रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी चैनल के जरिए अपने विभागीय अधिकारी के पास नहीं जाकर सीधे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहे हैं। इस कारण विभागीय कामकाज व अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही है। अब भविष्य में इस तरह की गतिविधि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह निर्देश जारी किए हैं।

पत्र में लिखा है कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय (सामान्य), राज्य विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के अधिकारी व कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवा नियम 2016 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *