• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, इस दिन होगी तेज बारिश — जानें पूरा मौसम अपडेट

जालंधर, 02 जून 2025: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने 2 जून को आंधी-तूफान और 3 जून को तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट पंजाब के अधिकांश जिलों में प्रभावी रहेगा, हालांकि 4-5 जिलों को इससे राहत मिल सकती है।

गर्मी के चलते लोग बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। जालंधर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान की बात करें तो बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री, अमृतसर में 38.6 डिग्री, चंडीगढ़ में 40 डिग्री और लुधियाना के समराला में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में आगामी दिनों में हिमपात हो सकता है, जिससे पंजाब के मैदानी इलाकों में तापमान और भी नीचे आ सकता है। अगले दो दिन मौसम राहत देने वाला रहेगा, लेकिन 3 जून के बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *