• Thu. Feb 19th, 2026

SSC Exam 2026: महाराष्ट्र में कल से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 16.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा

मुंबई 19 फरवरी 2026 : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं (SSC) परीक्षा कल, 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है और 18 मार्च तक चलेगी।

इस बार राज्यभर से कुल 16,11,610 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 8,64,480 लड़के, 7,47,136 लड़कियां और 12 पारलिंगी छात्र शामिल हैं। राज्य में 4,999 मुख्य परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं।

जिलावार आंकड़े:

  • मुंबई विभाग: 3,48,000+ विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 1,81,811 लड़के, 1,66,589 लड़कियां और 4 पारलिंगी शामिल हैं। एक केंद्र संवेदनशील घोषित किया गया है, 21 भरारी और 8 बैठक पथक तैनात।
  • पुणे विभाग: 2,78,145 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 23,683 स्कूलों और 5,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
  • नाशिक विभाग: नाशिक, धुले, जळगांव और नंदुरबार में कुल 2,06,611 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 493 केंद्र बनाए गए हैं।
  • नागपुर विभाग: 1,53,739 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 683 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों में भंडारा (88), चंद्रपूर (127), नागपुर शहर (96), नागपुर ग्रामीण (210), वर्धा (129), गडचिरोली (126), और गोंदिया (178) शामिल हैं।

कड़ेकोट बंदोबस्त:

  • बोर्ड ने कॉपीमुक्त अभियान चलाया है।
  • अधिकांश केंद्रों पर CCTV लगाया गया है।
  • हर जिले में दक्षता पथक तैनात हैं।
  • परीक्षा केंद्रों के आसपास 400 मीटर तक कोई झेरॉक्स सेंटर नहीं खुला रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए विशेष निर्देश:

  • छात्रों को केंद्र पर कम से कम आधा घंटे पहले पहुंचना होगा।
  • हॉल टिकट स्कूल के लॉगिन से उपलब्ध हैं।
  • दिव्यांग छात्रों को शासकीय निर्णय के अनुसार विशेष सुविधा दी जाएगी।
  • इस साल प्रत्येक पेपर के लिए 10 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।

हेल्पलाइन:

विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित मार्गदर्शन के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
9960644411, 7972573742, 9834084593, 9359978315, 8169202214, 9371661255, 7208429381, 7709156068, 9404783996.

यह परीक्षा छात्रों के लिए सख्त सुरक्षा, अनुशासन और विशेष सुविधाओं के साथ आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *