• Fri. Dec 5th, 2025

सिरसा: किसानों पर ₹20,000 जुर्माना, 2 साल तक MSP पर फसल बिक्री पर रोक

24 अक्टूबर 2024 (सिरसा): सिरसा जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कृषि विभाग सख्त कार्रवाई के मूड में आ गया है। विभाग ने पराली जलाने के आरोप में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि पांच अन्य किसानों पर लगभग 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन घटनाओं में बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और कृषि विभाग की चिंताएं भी गहरी हो गई हैं। अब पराली जलने की रोकथाम के लिए गांवों में दिन-रात गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

लापरवाही पर अधिकारियों को भेजा जाएगा नोटिस

कृषि उपनिदेशक सुखदेव सिंह कंबोज ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण पराली जलती है, तो उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग मिलकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। किसानों को अलग-अलग माध्यमों से पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

2 साल तक MSP पर फसल बेचने पर रोक

डिप्टी डायरेक्टर (कृषि) डॉ. सुखदेव कंबोज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हरसक के जरिए जिले में कुल 16 जगहों पर आगजनी की सूचना मिली थी। इनमें से 5 स्थानों की पुष्टि के बाद संबंधित किसानों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है, जिसके कारण वे अगले 2 साल तक अपनी फसल MSP पर नहीं बेच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *