• Fri. Dec 5th, 2025

सुखना लेक पर चौंकाने वाला मामला, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

पंजाब 09 सितम्बर 2024 : चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एक शख्स ने आत्महत्या करने की खबर सामने आई है।  बताया जा रहा है कि 35 साल के एक शख्स ने झील के पीछे अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। उक्त व्यक्ति का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अपने साथ इलेक्ट्रिक कटर लेकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *