• Fri. Dec 5th, 2025

शॉकिंग: 4 साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी बस, लोग चीखते रहे

 10 अक्टूबर 2024 : शहर के हैबोवाल के इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 4 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार प्राईवेट बस ने कुचल दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान ऋषभ (4) के रूप में हुई है। बुधवार शाम वह ब्लोके रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी। जहां उसका बेटा ऋषभ घर के बाहर एक्टिवा पर बैठा खेल रहा था। इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार बस वहां से गुजरी जिसने एक्टिवा को टक्कर मार दी और उसके ऊपर से बस गुजर गई। 

इस घटना के बाद मां का बुरा हाल है। उसका कहना है कि शादी के 3 साल बाद मन्नते मांगकर  बेटा पाया था, जिसका कुछ दिनों बाद ही जन्मदिन था। फिलहाल पुलिस ने मृतक  बेटे के परिवार के बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *