• Wed. Jan 28th, 2026

Shambhu Border बंद, दिल्ली जाने के लिए अपनाएं नया रूट

हरियाणा 17 फरवरी 2025 : किसान आंदोलन के चलते पिछले एक साल से शंभू बॉर्डर बंद है। इससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। यह रास्ता बंंद है, जिससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को घंटों लंबा जाम झेलना पड़ रहा है।अब मजबूरी में ही सही लोगों ने अपने सफर को आसान बनाने का तरीका निकाल लिया है।

बता दें कि घग्गर नदी के बीच से एक नया कच्चा रास्ता तैयार किया गया है। ये रास्ता अब हाईवे का एक वैकल्पिक मार्ग बन गया है। इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। दोपहिया वाहनों के लिए यह सफर मात्र 10 मिनट में पूरा हो जाता है। हालांकि, इस रास्ते को पार करने के लिए लोगों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन यह फिर भी कई घंटों के जाम से बेहतर विकल्प बन गया है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का कोई स्थायी हल निकालना चाहिए ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *