• Wed. Jan 28th, 2026

SGPC दफ्तर में हत्या: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर 24 अगस्त 2024 : हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी। जहां एस.जी.पी.सी. के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के कर्मचारी दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पुलिस ने सुखबीर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें 4 को गिरफ्तार कर लिया गया था और आज मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सुखबीर के 2 बेटों समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *