• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में सनसनी: लव मैरिज करवाने वाले पति-पत्नी के शव मिले

 29 सितम्बर 2024 : खन्ना के गांव फैजगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां गन्ने के खेत से  पति-पत्नी का शव मिला है। दोनों मूल रुप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।   

बताया जा रहा है कि वह नशे के आदी थे और आपस में लड़ते रहते थे। वहीं गांव के लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *