• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में सीजन का पहला घना कोहरा, जानें आगे का मौसम

जालंधर 23 अक्टूबर 2024 : पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला, जिससे सुबह-सुबह सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। 

पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम की ठंड के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने लगा है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

कोहरे का ये नजारा जालंधर-पठानकोट हाईवे का है, जहां आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी कोहरा देखने को मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर के बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बारिश के साथ ही राज्य में ठंड भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *