• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में स्कूल बस हादसा, शीशे तोड़ बच्चों को निकाला बाहर

पंजाब 31 जनवरी 2025:  पंजाब में  एक और  हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, जिला बरनाला में घने कोहरे के कारण बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। जानकारी के अनुसार घटना भदौड़ के पास गांव  अलकड़ा की  है।

जानकारी के अनुसार हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया  जा रहा  है। सुबह करीब 9 बजे भदौड़ के माता  गुजरी पब्लिक स्कूल की बस  बच्चों को लेकर स्कूल जा  रही  थी। इसी बीच रास्ते में भदौड़  वाली साइड से ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी, जिसमें  रिफ्लेक्टर  ना लगने और लाइटें  ना लगी होने के  कारण  बस  खेतों  में पलट  गई। इस  हादसे दौरान बच्चों की चीख-पुकार से इलाके को लोग बाहर आ गए, जिन्होंने  बस के आगे और  पीछे  के शीशे  तोड़कर बच्चों को  सुरक्षित बाहर निकाला।  घटना के दौरान तुरंत ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन और गांव वासियों को  सूचना दी। शुरुआती जांच  में पता  चला है कि  बच्चों को  मामूली  चोटें आई  है,  जिन्हें इलाज  के लिए  अस्पताल भेजा  गया  है। 

बता दें  कि  इससे  पहले फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गुरुहरसहाय के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फरीदकोट और जलालाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *