• Fri. Dec 5th, 2025

संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने पंजाब में लगाए एक लाख पौधे

  28 सितंबर 2024 : वर्ष 2024 में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गठित संकल्प परिवार की ओर से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पंजाब के 200 से अधिक गांव में एवं विभिन्न शहरी इलाकों में विशेषता पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मंदिर में पीपल, नीम, बरगद, सहजन, आम, संतरा, अमरूद, अर्जुन, ड्रेक, शीशम आदि गुणकारी वृक्ष लगाए गए।

संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक बैठक समिति के प्रधान शैली खन्ना के घर पर आयोजित की गई। इसमें समिति के सभी सदस्य पहुंचे एवं उन्होंने आगामी वार्षिक योजना पर चर्चा की। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण, भूमि संरक्षण, धर्मांतरण पर रोक, भाईचारे में वृद्धि, सहायता अधिकारी क्षेत्र में अग्रसर है। इस अवसर पर संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान शैली खन्ना, अध्यक्ष पुनीत खन्ना, हिना खन्ना, उप प्रधान मनीष, महामंत्री जितेश, खजांची सुधीर सहगल, वरुण कुमार सिंह, राजवीर ठाकुर, डॉ पंखुड़ी, सौरभ शर्मा, सतवीर सिंह, डॉ अमित सरदार, परमजीत सिंह, सरदार तरजिंदर सिंह, रिद्धि, नितिन मलिक, नितिन चोपड़ा आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आएं मिलकर नवभारत निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *