• Sat. Mar 21st, 2026

रुपाली चाकणकर का राजीनामा, कहा- ‘खरात पर कड़ी कार्रवाई हो’

मुंबई 21 मार्च 2026 : राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर ने आखिरकार अपने पद का त्यागपत्र दे दिया है। भोंदू बाबा अशोक खरात के साथ पाद्यपूजन का वीडियो वायरल होने के बाद विरोधी नेताओं ने चाकणकर से इस्तीफा देने की मांग तेज कर दी थी। पुलिस के हाथ अब तक अशोक खरात के 58 आपत्तिजनक वीडियो लग चुके हैं, जिस पर महिला अत्याचार समेत गंभीर आरोप हैं।

इस प्रकरण के चलते महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ता गया। आज उन्होंने पुलिस महासंचालक सदानंद दाते से मुलाकात कर महिला आयोग की ओर से इस मामले में सख्त और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। शाम को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। राजीनामा देने के बाद चाकणकर ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

रूपाली चाकणकर ने कहा, “शिवनिका संस्थान ट्रस्ट, जो महादेव के मंदिर का ट्रस्ट है, उस ट्रस्ट पर मैं प्रदेशाध्यक्ष और सदस्य के रूप में कार्यरत रही हूँ। मेरे साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित लोग भी इस ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। इस ट्रस्ट पर कार्य करने के दौरान मुझे राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बनने का अवसर मिला। मेरा ट्रस्ट का कार्यकाल 8 अगस्त 2025 को समाप्त हो चुका है। समाज में जीवन जीते हुए हर किसी को किसी न किसी को गुरु मानना पड़ता है। खरात को मेरे परिवार ने गुरु माना। कभी-कभी आयोजित कार्यक्रम, चाहे वह महाशिवरात्रि, गुरुपौर्णिमा या विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण का कार्यक्रम हो, में हम उपस्थित रहते थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *