• Wed. Jan 28th, 2026

हरियाणा में बारिश से 10 ट्रेनों के रूट बदले गए

 04 सितंबर 2025 : हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें दिल्ली जंक्शन पर नहीं जाएंगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

19031 – साबरमती से योग नगरी ऋषिकेश

अब वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली – साहिबाबाद होकर चलेगी।

15910 – लालगढ़ से डिब्रूगढ़

अब वाया दिल्ली किशनगंज – नई दिल्ली – साहिबाबाद होकर चलेगी।

12324 – बाड़मेर से हावड़ा

अब वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली – गाजियाबाद होकर चलेगी।

14312 – भुज से बरेली

अब वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली – गाजियाबाद होकर चलेगी।

12372 – बीकानेर से हावड़ा

अब वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली – गाजियाबाद होकर चलेगी।

15014 – काठगोदाम से जैसलमेर

अब वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली होकर चलेगी।

20940 – सुल्तानपुर से साबरमती

अब वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली सराय होकर चलेगी।

14311 – बरेली से भुज

अब वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली सराय होकर चलेगी।

15909 – डिब्रूगढ़ से लालगढ़

अब वाया साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली किशनगंज होकर चलेगी।

14117 – प्रयागराज से भिवानी

अब वाया साहिबाबाद – हजरत निजामुद्दीन – दिल्ली सफदरजंग – शकूरबस्ती होकर चलेगी।

रेलवे का बयान

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ये सभी ट्रेनें दिल्ली जंक्शन की बजाय अब किशनगंज, नई दिल्ली, साहिबाबाद और गाजियाबाद के रास्ते भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों को फिर से उनके निर्धारित मार्गों पर वापस लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *