• Sat. Mar 14th, 2026

रेवाड़ी: अंतिम संस्कार के दौरान मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग

नारनौल 14 मार्च 2025 : नारनौल के पास गांव नांगल शालू से ऐसा मामला सामने आया जहां श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान करीब 50 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इनमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नारनौल के  अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

50 से ज्यादा लोगों को काटा

घायल मुकेश ने बताया कि गांव नांगल शालू में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। जैसे ही लोग वहां श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां लोगाें पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद लोगों को शव छोड़कर भागना पड़ा। मधुमक्खियों ने करीब 50 से अधिक लोगों को काट लिया। बाद में जब मधुमक्खियां शांत हुई तब मृतका का संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *