• Fri. Mar 13th, 2026

महाकुंभ में रद्द ट्रेनों का दोबारा संचालन, इस रूट को मिलेगा फायदा

हिसार 28 फरवरी 2025 हिसार में रेलवे प्रशासन की ओर से महाकुंभ मेला के दौरान रद्द की गई ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। अब इन ट्रेनों का 27 फरवरी से संचालन होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हिसार से जींद, नई दिल्ली-हिसार ट्रेन अब नियमित रूप से संचालित होगी। 

उन्होनें कहा कि ट्रेन संख्या 54044, हिसार-जींद ट्रेन 27 फरवरी से, ट्रेन संख्या 54043, जींद-हिसार ट्रेन 28 फरवरी से, ट्रेन संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार ट्रेन 27 फरवरी से, ट्रेन संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 28 फरवरी से अपने निर्धारित स्टेशन से समयानुसार संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *