• Fri. Dec 5th, 2025

Rekha Gupta Attack: दिल्ली CM को किस लेवल की सुरक्षा, कितने कमांडो रहते हैं साथ?

21 अगस्त 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उस वक्त हमला हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया जिससे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इस हमले में मुख्यमंत्री को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान एक शख्स जो अर्जी लेकर आया था उसने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंकने की कोशिश की और फिर उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री पर हमले की खबर से सीएम आवास पर अफरातफरी मच गई। हमले के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *