• Wed. Jan 28th, 2026

पंजाब के 15 जिलों में रेड अलर्ट, बढ़ा खतरा

पंजाब 01 सितंबर 2025 बाढ़ के कहर के बीच पंजाब में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा आज 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, चंडीगढ़, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, फरीदकोट और मोगा में भारी बारिश की संभावना है।       

मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही हैं क्योंकि पंजाब पर खतरा मंडरा रहा है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान हो गया है और लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *