• Wed. Mar 18th, 2026

हरियाणा में बारिश से बढ़ी ठंड , तापमान 5° तक गिरा; कल फिर बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

हरियाणा 18 मार्च 2026 हरियाणा में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। कल (19 मार्च) से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 20 मार्च को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना रहा, हालांकि राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.3°C की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक गर्मी नूंह में रही, जहां तापमान 32.3°C तक पहुंच गया। गुरुग्राम में तापमान 32.0°C, पलवल में 32.2°C और अंबाला में 29.7°C रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *